सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- सीतामढ़ी। सरस्वती विद्या मंदिर रिंगबांध में विभाग स्तरीय संस्कृति बोध परियोजना की बैठक रविवार को हुई। इसमें अखिल भारतीय संयोजक (संस्कृति बोध परियोजना एवं शारीरिक शिक्षा) दुर्ग सिंह राजपुरोहित, प्रदेश सचिव लोक शिक्षा समिति रामलाल सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव, झारखण्ड अजय कुमार तिवारी, झारखंड के विभाग निरीक्षक एवं क्षेत्रीय संयोजक संस्कृति बोध परियोजना विवेक नयन पांडे आदि थे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सह-संयोजक संस्कृति बोध परियोजना, आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्य, फारबिसगंज ने किय। मुख्य अतिथि दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने भारतीय संस्कृति एवं धर्म के महत्व पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि "संस्कृति" का मूल शब्द "कृति" है जिसका अर्थ है कार्य होता है एवं "धर्म" का सही अर्थ है धारण करना। धर्म वही है जो समाज को संभाल...