बदायूं, फरवरी 6 -- श्रीकृष्ण राधा सेवा समिति की ओर से मोहल्ला कृष्णापुरी के एक रिसोर्ट में आयोजित संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण के दूसरे दिन कथा व्यास नंदकिशोर मिश्र ने कहा संसार मिथ्या है, केवल परमात्मा ही सत्य है। जीव को संसार की ओर नहीं परमात्मा की ओर भागना चाहिए‌। संसार की ओर भागने से मनुष्य माया जाल में फंसाता चला जाता है और परमात्मा की ओर भागने से जीव का कल्याण हो जाता हैकथा व्यास ने एक प्रसंग से स्पष्ट किया कि संतों की शरण में जाने से परमात्मा से मिलने वाला रास्ता सुगम हो जाता है। संत ही परमात्मा से मिलाने का सबसे अच्छा माध्यम होते हैं। कथा पांडाल में भारी संख्या में उपस्थित भक्त मधुर संकीर्तन पर झूमते नजर आए। समिति अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, सचिव केएल गुप्ता, मंच संचालक कामेश पाठक, कोषाध्यक्ष एमपी शर्मा, शिव ओम ,रामदास, रामशंकर, ...