छपरा, फरवरी 22 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। संसार के समस्त प्राणियों के लिए शिव महापुराण की कथा कल्याणकारी है। चाहे वह पशु पक्षी हो या मानव। जो भी प्राणी इस कथा का श्रवण करता है या उसके कानों तक कथा पहुंचती है, उसका कल्याण हो जाता है। साथ ही शिव महापुराण की कथा सुनने से मानव के समस्त विकारों का नाश होता है तथा उसे शिवत्व की प्राप्ति होती है। इसलिए शिव महापुराण की कथा पूरे मनोयोग से सुननी चाहिए। यह बात हरपुर शिवालय में चल रहे श्रीरुद्र महायज्ञ सह शिव महारुपुराण की तथा में स्वामी डॉ. इंद्रदेव जी सरस्वती महाराज ने शनिवार को कही। उन्होंने कहा कि जगत के कण कण में शिव व्याप्त हैं। ब्रह्मा ने सिर्फ सृष्टि की रचना की है। शिव चराचर जगत के पालनकर्ता है। उनकी भक्ति करने से मनुष्य के समस्त दोषों का नाश होता है तथा शिवभक्ति की प्राप्ति होती है। मौके पर य...