मुंगेर, दिसम्बर 23 -- तारापुर,निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर परिसर में स्थापित नवजात शिशु देखभाल इकाई (एमएनसीयू) अपनी मूल अवधारणा के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रही है। प्रसव के बाद गंभीर नवजात शिशु को विशेष निगरानी में रखकर उपचार देना,उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर से बचाना तथा गरीब-मध्यम वर्गीय परिवारों को अनावश्यक आर्थिक बोझ से राहत देना, इस इकाई का मुख्य उद्देश्य है। लेकिन संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में एमएनसीयू का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। स्थिति यह है कि प्रसव के बाद कई नवजात शिशुओं को भागलपुर रेफर कर दिया जाता है। स्थानीय स्तर पर समुचित इलाज और निगरानी की व्यवस्था कमजोर होने से अस्पताल अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल नजर आ रहा है। हाल ही में छात्रहर गांव की एक गर्भवती महिला को स्वास्थ्यकर्मियों ने यह कहकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.