बांका, मार्च 20 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। शहर के मुख्य बाजार स्थित रेफरल अस्पताल प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अस्पताल है। लेकिन अस्पताल वर्षों से सुविधाओं की किल्लत से जूझ रहा है। इस अस्पताल की भूमिका इन क्षेत्रों में अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह स्थानीय लोगों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल का प्रमुख स्रोत है। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी आज भी एक बड़ी समस्या है। जबकि कई महत्वपूर्ण जांच सहित अन्य कई स्वास्थ्य सुविधा की स्थिति भी बदहाल है। अस्पताल में सुविधाओं की भारी कमी, स्वास्थ्य कर्मियों की घोर कमी और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की अनुपलब्धता जैसे मुद्दे इसके कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहे हैं। यह अस्पताल दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुई रोगियों की संख्या के बावजूद, उचित स्वास्थ्य सुविधाएं देने में असमर्थ ...