नवादा, अप्रैल 26 -- रोह, निज प्रतिनिधि कभी देश को होनहार विद्यार्थी देने वाला रोह प्रखंड का इंटर विद्यालय ओहारी इन दिनों शिक्षकों की काफी से जूझ रहा है। विद्यालय में कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं। लिहाजा संबंधित विषयों का अध्यापन कार्य सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। विद्यालय में कक्षा 9-10 के लिए वर्ग कक्ष की कमी है। बाउंड्री, प्रधानाध्यापक कक्ष, शिक्षक कक्ष, कामन रुम, प्रयोगशाला कक्ष की आवश्यकता है। विद्यालय की स्थापना ग्रामीण बाबू केशो सिंह के अथक प्रयास से सन् 1952 में हुई थी। इसके प्रथम अध्यक्ष बाबूलाल सिंह, सचिव रामस्वरूप सिंह, संयुक्त सचिव किशोरी शरण सिंह, द्वितीय अध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद सिंह और सचिव अनिरुद्ध सिंह रहे। विद्यालय के संस्थापक सदस्यों में महेश्वरी प्रसाद सिंह एवं गीता प्रसाद सिंह का मार्गदर्शन विद्यालय को मिलता रहा। सन्...