नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की कीमतें और व्यंजन सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य है। उन्होंने सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, यात्रियों की जानकारी के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सभी खाद्य पदार्थों की सूची और कीमतों की जानकारी दी गई है। सभी ब्योरों के साथ छपी व्यंजन सूची वेटर को उपलब्ध कराए जाते हैं। यात्रियों को मांगने पर दिए जाते हैं। रेल मंत्री ने कहा, रसोई यानों में भी मूल्य सूची प्रदर्शित की गई है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे में खानपान सेवाओं के मेन्यू और शुल्क के बारे में यात्रियों को जागरूक करने के लिए, व्यंजन सूची और शुल्क के लिंक के साथ यात्रियों को एसएमएस भेजना शुरू किया गया है। मंत्री ने कहा कि ट्रेनों में भोजन की अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.