नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर संसद में हंगामा जारी है। विपक्ष के एसआईआर पर चर्चा कराने की मांग को लेकर सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही पहले दोपहर दो बजे तक और उसके बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शून्यकाल के दौरान हर विषय को उठाने का मौका देने का आश्वासन दिया पर हंगामा बरकरार रहा। लोकसभा की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी सदस्य एसआईआर का मुद्दा उठाते हुए अपने-अपने स्थान पर खड़े हो गए। लोकसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल शुरू किया और समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने रोजगार को लेकर प्रश्न किया। हंगामे के बीच केंद्रीय रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रश्न का उत्तर दिया। इस दौरान सदन के अंदर विपक्षा का ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.