लखनऊ, अगस्त 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र केवल औपचारिकता पूर्ति वाला नहीं होना चाहिए। इसको सही से प्रदेश व जनहित में उपयोगी बनाना जरूरी है। इसके लिए सरकार और विपक्ष दोनों को अपने-अपने राजनीतिक स्वार्थ, द्वेष व कटूता आदि को त्याग कर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा संसद मानसून सत्र भी पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से नहीं चलने से जन अपेक्षाओं के अनुसार काम नहीं कर पा रहा है। जनता व देश के ज्वलंत मुद्दों पर पूरी गंभीरता से चर्चा नहीं हो पाने से लोगों में चिंता स्वाभाविक है। वैसे भी भारतीय व्यापार पर भारी अमेरिकी टैरिफ के कारण देश की अर्थव्यवस्था व विकास पर जो बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है, उसकी चर्चा व्यापक रूप से हर जगह होनी चाहिए। सरकार व विपक्ष दोनों इस पर उचित व समुचित ध्यान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.