चंदौली, फरवरी 13 -- चंदौली, संवाददाता । संसद के शून्यकाल के दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने उत्तर प्रदेश में चीतों के संरक्षण की संभावनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में हाल के वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें प्रोजेक्ट चीता विशेष रूप से उल्लेखनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 में शुरू हुए प्रोजेक्ट चीता के तहत लगभग सात दशकों बाद भारत में चीतों की ऐतिहासिक वापसी संभव हुई। कहा कि 1952 में भारत में चीते को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। ऐसे में उनकी वापसी देश की वैज्ञानिक क्षमता, सुदृढ़ योजना और सतत निगरानी का प्रमाण है। वर्तमान में चीतों का सुरक्षित रहना और सफल प्रजनन इस परियोजना की सफलता दर्शाता है। प्रोजेक्ट चीता से पर्यटन, स्थानीय रोजगार और क्षेत्रीय व...