नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसद के बजट सत्र में कांग्रेस विदेश नीति, अमेरिकी शुल्क, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट, मनरेगा और इंदौर में दूषित पानी पीने से लोगों की मौत आदि के मुद्दों को उठाएगी। इसके साथ पार्टी ने सरकार के विधायी कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए हैं। सत्र से पहले सरकार की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान में मिले अधिकारों को खत्म कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही है। देश की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि हमारी विदेश नीति कहां पहुंच गई। कोई भी देश हमारे साथ नहीं है। हमें यह भी नहीं पता चल रहा है कि किसके साथ चलें, कौन हमारे साथ चलेगा। इसके साथ उन्होंने रुपये के मुकाबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.