नई दिल्ली, मार्च 15 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र की तुलना में वियतनाम में अधिक समय बिता रहे हैं और उन्हें दक्षिण पूर्वी एशियाई इस देश के प्रति असाधारण लगाव के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''राहुल गांधी कहां हैं। मैने सुना है कि वह वियतनाम गए हैं।'' उन्होंने कर्नाटक सरकार पर सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को लेकर निशाना साधा। प्रसाद ने कहा कि गांधी नए साल के दौरान भी दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में थे और उन्होंने वहां करीब 22 दिन बिताए थे। भाजपा नेता ने सवाल किया, ''वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में ज्यादा दिन नहीं बिताते। अचानक वियतनाम के प्रति उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.