बुलंदशहर, मार्च 22 -- उत्तर-प्रदेश की संसदीय अध्ययन समिति एवं सदस्य विधान परिषद सुरेंद्र चौधरी खुर्जा-शिकारपुर मार्ग स्थित हाईवे पर पहुंचे। जहां समाजसेवी राम दिवाकर के नेतृत्व में दिवाकर समाज सहित अन्य लोगों द्वारा उनका ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान संसदीय अध्ययन समिति विधान परिषद के सभापित सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन की सरकार है। माफियाओं पर शासन का शिकंजा है। समाज के लोगों द्वारा अंदर चुंगी की समस्या रखने पर उन्होंने कहा कि धोबी घाट समाज की धरोहर है। उस पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही उसे संरक्षित किया जाएगा। इस दौरान सभी लोगों को एक रहने की अपील की। इस मौके पर वासुदेव सिंह, जगवीर सिंह, वीर सिंह, सुभाष, राजू, कामेश्वर, मुन्नीलाल, मनीराम, कार्तिक, बबलू, राजू,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.