सिद्धार्थ, मार्च 25 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के कृषि भवन के पास सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे कार में सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। मृतक के परिवार वाले शव को लेकर घर चले गए। शहर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी साहिल (19) पुत्र रफी, तारिक (18) पुत्र मजीद, फैजान (20) पुत्र लुकमान व सलमान (19) पुत्र अब्दुल मन्नान सोमवार की सुबह नमाज पढ़ने के बाद एक कार पर सवार होकर निकले थे। कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। वह शहर के कृषि भवन के पास पहुंचे ही थे कि कार बेकाबू होकर पलट गई। इसमें मौके पर ही साहिल की मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.