हाथरस, अक्टूबर 15 -- हाथरस। समग्र शिक्षा के तहत पीबीएएस इंटर कॉलेज हाथरस में जनपद स्तरीय विज्ञान एवं शिक्षण अधिगम प्रदर्शनी का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक हाथरस के निर्देशन में किया गया। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार शुक्ला,लाखन सिंह एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डी पी सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पण करके किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के अनेक छात्र-छात्राओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीकी, संचार प्रौद्योगिकी, पर्यावरण जल प्रदूषण, मिट्टी द्वारा जलधारण क्षमता, रोबोट तकनीकी तथा जल संरक्षण जल शोधन आदि विषयों पर आकर्षक तथा क्रियाकारी मॉडलों का प्रदर्शन किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में लगभग 75 विद्यालयों के 350 विद...