लखनऊ, जनवरी 16 -- दिल का दौरा पड़ने से निधन, अंतिम संस्कार आज बैकुंठ धाम पर होगा बीते कुछ समय से अस्वस्थ थे, निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हिन्दी साहित्य के प्रख्यात और प्रगतिशील आलोचक वीरेंद्र यादव का हृदयगति रुकने से शुक्रवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। इंदिरा नगर स्थित आवास पर सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लारी कार्डियोलॉजी ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। अन्तिम संस्कार शनिवार को बैकुण्ठ धाम में किया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में साहित्यकार और संस्कृतिकर्मी उनके घर पंहुचे। वीरेन्द्र यादव के परिवार में पत्नी, एक पुत्र और पुत्री हैं। साहित्यकार वीरेन्द्र यादव का जन्म पांच मार्च 1950 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.