नई दिल्ली, मार्च 4 -- संशोधित- मुख्यमंत्री रेखा ने जीटीबी का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में मिली कमी - स्वास्थ्य माडल की पोल खोलते हुए केजरीवाल पर साधा निशाना - कर्मचारियों और मरीजों ने की मुख्यमंत्री से शिकायत नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार शाम को दिलशाद गार्डन स्थित गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में कमी मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक पर चार अतिरिक्त अस्पतालों का भी प्रभार है। जो कि चिंताजनक है। उन्होंने राजधानी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य माडल को बर्बाद कर दिया है। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान पाया कि अस्पताल के बेसमेंट और अन्य जगहों पर...