मथुरा, जनवरी 12 -- ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैदपुर में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने को लेकर उठे विवाद के बाद प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। बीएलओ द्वारा वोट बढ़ाने के दबाव और धमकी दिए जाने की शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर गांव में एक खुली बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों की मौजूदगी में आपत्तियों का निस्तारण किया गया। ग्राम पंचायत सैदपुर के बीएलओ गजेंद्र सिसौदिया ने थाना शेरगढ़ में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उनसे वोट बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस प्रकरण के बाद वोटर सूची को लेकर उठी आपत्तियों के समाधान के लिए गांव में बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार शिवशंकर पटेल ने की। बैठक में दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों और संबंधित प्रपत्रों को सभी ग्रामवासियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.