जामताड़ा, जनवरी 20 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति जामताडा के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में सोमवार को परिवार कल्याण दिवस मनाया गया। इस दरम्यान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ए के सिंह ने योग्य दंपत्ति को परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी। इसके बाद 08 लाभुकों का चयन कर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें नारायणपुर क्लस्टर के बेलुका मरांडी पति देवलाल मुर्मू, हसीना बीबी पति सगीर सेख, नजीया प्रवीण पति आलम सेख, फरजान खातुन पति लाल बाबू, गजला खातुन पति मो सरफराज, सोनीया खातुन पति लालबाबू अंसारी, आसमा खातुन पति जाफारूद्दीन अंसारी, कुलसुम खातुन पति सफाउल अंसारी, अनिता किस्कू पति सियान मुर्मू आदि लाभुकों को पुरस्कृत किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.