जामताड़ा, मार्च 8 -- संशोधित/विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अदा जामताड़ा,प्रतिनिधि। रमजान के पाक महीने की रौनक देखने को मिली, जब सभी मस्जिदों में पहले जुमे की नमाज अकीदतमंदों ने अदा की। सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे इलाके में एक खास माहौल नजर आया।इस खास मौके पर मस्जिदों की कमेटियों ने व्यापक इंतजाम किए थे, ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो। जुम्मे की नमाज के दौरान अमन, शांति और मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। पाकडीह और सरखेलडीह जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा ने बताया कि शुक्रवार को रमजान का पहला जुम्मा था, और बड़ी तादाद में लोगों ने आकर नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि रमजान उल मुबारक हमारे लिए अल्लाह का एक खास तोहफा है, और यह महीना इबादत और नेकियों का है। इस मौके पर स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.