किशनगंज, अप्रैल 17 -- किशनगंज, संवाददाता। सदर थानाक्षेत्र की नाबालिग लड़की ने कटिहार जिले के रहने वाले युवक पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई है। मामला दर्ज किए जाने के बाद सदर थाना की पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दो माह पूर्व बैंगलुरू में रहने के दौरान पीड़ित नाबालिग लड़की आरोपी युवक के संपर्क में आई थी। धीरे-धीरे जान पहचान बढ़ने लगी। आरोपी युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन दिया। इस बीच आरोपी युवक नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 14 मार्च को नाबालिग लड़की आरोपी युवक के साथ किशनगंज आ गई। इसके बाद आरोपी युवक अपने घर चला गया। 15 मार्च को आरोपी युवक नाबालिग लड़की के घर आया और फिर से शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसे लेकर आरोपी युवक ने एक वीडियो भी बना लिया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.