जामताड़ा, जनवरी 8 -- संशोधित/जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन पद से हटीं,अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिला परिषद जामताड़ा में गुरुवार को सत्ता का समीकरण बदल गया। लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हो गया। समाहरणालय स्थित सभागार में हुई विशेष बैठक के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू हुई बैठक पर जिलेभर की निगाहें टिकी रहीं। पीठासीन पदाधिकारी सह डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के साथ मतदान कराया गया। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभागार परिसर में पुलिस बल की व्यापक तैनाती रही। वहीं पूरी प्रक्रिया पारदर्शित...