जामताड़ा, जनवरी 1 -- संशोधित/जामताड़ा में मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव 2026 का प्रचार रथ रवाना जामताड़ा, प्रतिनिधि। मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव 2026 को लेकर गुरुवार को चंचला मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महोत्सव प्रचार रथ को रवाना किया गया। इस अवसर पर न्यू टाऊन जामताड़ा की हरिकृतन मंडली के सदस्यों ने पारंपरिक ढोल-मंजीरा और भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मौके पर मां चंचला महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने बताया कि 16, 17 और 18 जनवरी 2026 को मां चंचला का 13वां त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक जिलेभर में धार्मिक अनुष्ठान और दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए चार प्रचार रथ राज्य स्तर पर लगभग 15 दिनों तक लोगों तक महोत्सव का संदेश पहुंचाएंगे। उन्होने...