जामताड़ा, दिसम्बर 30 -- संशोधित/जामताड़ा के दीपक दुबे को राष्ट्रीय मंच पर मिली बड़ी पहचान, बने कोच ऑफ द ईयर-2025 जामताड़ा, प्रतिनिधि। मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जामताड़ा निवासी पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक दीपक दुबे को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल-नियामतपुर में आयोजित राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2025 के दौरान उन्हें कोच ऑफ द ईयर अवार्ड-2025 से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें एमेच्योर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं ब्लैक बेल्ट एक्शन मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ पश्चिम बंगाल के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपक दुबे पिछले दो दशकों से अधिक समय से मार्शल आर्ट के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जामताड़ा जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रहे हैं। उ...