रामगढ़, फरवरी 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुप्रिया ने गुरुवार को कनकी पंचायत में ईकेवाईसी शिविर का औचक निरीक्षण किया। जिसमें रोजगार सेवक मो जुबेर आलम और बीएफटी मो इरफान अंसारी को अनुपस्थित पाया गया। इसके बाद डाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुप्रिया ने अनुपस्थित पाए गए रोजगार सेवक और बीएफटी के शिविर में अनुपस्थित पाए जाने और कार्य में शिथिलता बरते जाने पर नारागी प्रकट करते हुए कारण बताने के लिए निर्देश दिया है। डाड़ी बीडीओ ने बताया कनकी पंचायत सचिवालय में आयोजित मनरेगा मजदूरों से संबंधित ईकेवाईसी शिविर का आयोजन किया गया है। पंचायत में 200 मनरेगा मजदूरों का ईकेवाईसी किया जाना था। पर अब तक सिर्फ 20 मजदूरों का ही किया गया है। जबकि शेष मजदूरों का सत्यापन नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.