रामगढ़, मई 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रांची से प्रकाशित दैनिक के पत्रकार भुरकुंडा हॉस्पीटल कॉलोनी निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पिता रामप्रसाद पासवान का शनिवार तड़के निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। घटना के वक्त लगभग परिवार हजारीबाग में गृहप्रवेश की तैयारी में था। इसी दौरान सुबह भुरकुंडा स्थित आवास में रामप्रसाद पासवान ने अंतिम सांस ली। अंत्येष्टि भुरकुंडा नलकारी तट पर हुई। इससे पूर्व शोकसभा का आयोजन हुआ। इसमें पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, श्रमिक नेता राजू यादव, दसई मांझी, गणेश राम, दिलीप प्रसाद, डॉ जीआर भगत, महादेव बेसरा, मुखिया चरका करमाली, राजन करमाली, विनोद सोरेन, वीरेंद्र पासवान, अर्जुन सिंह, संजय शर्मा के अलावा प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष बीरू कुमार, पूर्व सचिव योगेंद्र सिन्हा, राजकुमार सिंह, महावीर प्रसाद, कमलेश सिंह, दीपक प्रसाद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.