बरेली, जनवरी 1 -- आंवला। नगर के तहसील रोड स्थित एक पार्क में गुरुवार को दो किशोरियां समुदाय विशेष के तीन युवकों के साथ मिलीं। पुलिस ने किशोरियों को परिजनों के हवाले कर दिया और युवकों को हिरासत में बैठा रखा है। परिजनों ने युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अब्दुल कलाम पार्क में एक हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने दो किशोरियों को समुदाय विशेष के युवकों के साथ बैठी मिलीं, सूचना पर पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले आई। वह किशोरियां नाबालिग हैं और परिजनों ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। इस पर किशोरियों को उनके परिजनों को सौंप दिया। तीनों युवकों को हिरासत में बैठाया हुआ है। देर शाम परिजनों ने पुलिस को तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.