जामताड़ा, जनवरी 9 -- इस बार भी महिला के हाथों में रहेगी जामताड़ा नगर पंचायत की बागडोर - लगभग 32 महीने बाद जारी हुई निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर अधिसूचना - गृहिणी से लेकर सक्रिय राजनीति में शामिल महिलाओं के चुनावी मैदान में उतरने की है संभावना अजीत, जामताड़ा। नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के अधिसूचना जारी होने के बाद जामताड़ा में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। इस अधिसूचना के मुताबिक जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र की बागडोर इस बार भी महिला के हाथों में रहेगी। नगर पंचायत जामताड़ा को महिला अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। बता दें कि निवर्तमान अध्यक्ष भी महिला हीं है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले पुरुषों को काफी निराशा हुई है। अब इस बार के चुनाव में वैसी महिलाएं उम्मीदवारी में भाग लेंगी जिनका खुद का बनाया हुआ फील्ड होगा, जो र...