जामताड़ा, फरवरी 15 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। नगर पालिका निर्वाचन 2026 के तहत जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र में आचार संहिता उल्लंघन का पहला मामला जामताड़ा थाना में दर्ज किया गया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रीना कुमारी एवं तीन लोगों के विरुद्ध जामताड़ा थाना में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर बीएनएस की धारा 223 के तहत कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया है। यह प्राथमिक फ्लाइंग स्क्वायड टीम के दंडाधिकारी बापी दत्ता ने दर्ज करवाया है। दंडाधिकारी के द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार बीते 12 फरवरी की शाम 8:45 बजे व्हाट्सएप के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि टोटो के उपर लोहे का बेंच बांधकर घुमाया जा रहा है। उस सूचना के आधार पर गायछांद चेक पोस्ट के पास एफएसटी की टीम ने एक लाल रंग के बिना नंबर प्लेट के टोटो जिस पर लोहे का बेंच बंधा हुआ था, को रोक कर जांच ...