बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती। लालगंज पुलिस ने सार्वजानिक भूमि पर मूर्ति रखने की बात को लेकर हुई मारपीट में पुलिस ने 11 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चिलवनिया (अलगा) महसो निवासी रामनाथ ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पिछले 12 मार्च की रात करीब आठ बजे उनके गांव की हरिजन आबादी की सार्वजानिक जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की नीयत से अम्बेडकर की मूर्ति रख दी। यह देख कुछ लोगों ने ऐसा करने से मना किया। आरोप है कि इस बात पर नाराज होकर इन लोगों ने रामनाथ, जयदेव व रामदुलारे को लाठी-डंडे से मारापीटा। जान बचाकर घर में भागे तो घर में घुसकर मारापीटा। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के मोलहू, रामकुमार, रामरुप, जगदीश, रमाकांत, रामस्वरूप, संजू, रीना, कलावती, शोभा, सरस्वती व कुछ अन्य अज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.