दुमका, फरवरी 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।रामगढ़-गुहियाजोरी सड़क मार्ग एवं रामगढ़ थाना क्षेत्र के मजडीहा के तीखा मोड़ के पास ट्रैक्टर के पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। यह घटना सोमवार को सुबह में हुई। ट्रैक्टर में गिट्टी लोड था। चालक सुरेश मुर्मू रामगढ़ थाना अन्तर्गत बीचगढ़ा गांव का निवासी था। घटना के बाद ट्रैक्टर के मालिक व अन्य लोग आनन-फानन में शव को निजी वाहन में ही लोड कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों को कोई सूचना नहीं दी गई। शाम तक परिजन दुमका पीजेएमसीएच नहीं पहुंचे थे। रामगढ़ थाना की पुलिस भी परिजनों की प्रतिक्षा में खड़ी रही। परिजनों के नहीं पहुंचने पर ट्रैक्टर के मालिक व अन्य लोग धीरे-धीरे पोस्टमार्टम हाउस से खीसक लिए। बाद में पुलिस भी चली गई। इधर शव को पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रख दिया गया है। मंगलवार को परिजन जब तक नहीं पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.