रुडकी, मार्च 17 -- रायसी गांव निवासी सतीश सैनी का बेटा सुल्तानपुर की एक कोचिंग क्लास में पढ़ने जाता है। इसी 15 मार्च को वह कोचिंग क्लास में पढ़ रहा था। उसने अपनी बाइक कोचिंग क्लास के बाहर खड़ी कर रखी थी। एक-डेढ़ घंटे पढ़ने के बाद वह बाहर आया, तो बाइक वहां से गायब थी। इस पर छात्र ने सुल्तानपुर चौकी पुलिस को सूचित किया। सूचना पर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार और सिपाही अरविंद चौहान व विरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज से पुलिस ने चोर की शिनाख्त कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी फहीम पुत्र निवासी निहंदपुर सुठारी, लक्सर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गइ बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। एसएसआई मनोज गैरोला ने बताया कि सतीश सैनी की तरफ से घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.