गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखुपर। वरिष्ठ संवाददाता खोराबार क्षेत्र में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप इंटर के दो छात्रों पर लगा है। जूनियर छात्र के प्रिंसिपल से शिकायत करने पर आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे और फावड़े से मारपीट कर मोबाइल और गाड़ी छीन लिए। घायल छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी है। एयरफोर्स हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित के रिश्तेदार की तहरीर पर खोराबार थाने में 12वीं के दो छात्रों और उनके परिवार के लोगों पर गैर इरादत हत्या की कोशिश और डकैती का केस दर्ज किया गया है। उधर, आरोपितों ने भी घायल छात्र व उसके परिवारीजनों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित छात्र की बुआ के लड़के सनहा मिर्जापुर बाजार निवासी सूरज कुमार उर्फ गोलू ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.