बिजनौर, फरवरी 8 -- गंज क्षेत्र के पास फरीदपुर भोगन पुल पर सड़क किनारे खड़े ट्रक की चपेट में आने से संग्रह अनुसेवक मोहित की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शहर कोतवाली अंतर्गत गंज निवासी मोहित (32 वर्ष) पुत्र कुंवरसैन संग्रह अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम मोहित हल्दौर की ओर से घर लौट रहा था। जैसे ही मोहित फरीदपुर भोगन पुल के पास पहुंचा, उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल गंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बिजनौर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित अपने पिता की जगह कुछ वर्ष पहले नौकरी पर लगा था। गंज चौकी प्रभारी दरोगा रोहताश सिंह का कहना है कि ...