जामताड़ा, फरवरी 15 -- संशोधित: मिहिजाम में खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगने से अफरातफरी मची मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रेलपार स्थित हांड़ी पाड़ा मुहल्ले में रविवार शाम को अचानक एक स्कार्पियो में आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि आग कि लपटें करीब दो किलोमीटर से दिखाई दे रही थी। देखते ही देखते घटनास्थल पर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना मिहिजाम पुलिस एवं चिरेका के दमकल विभाग को दिया। हालांकि जब तक दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचती, स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। बताया जाता है कि जिस स्थान पर स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी। उसके बगल में प्लास्टिक के दर्जनों सब्जी का ट्रे रखा हुआ था। सबसे पहले आग सब्जी के ट्रे में लगी और बगल में खड़...