देहरादून, सितम्बर 28 -- देहरादून। उत्तराखंड डिप्लोमा पशुचिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मोहन सिंह नेगी और महामंत्री कृष्णा मुसान ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की है। संघ की रविवार को हुई आमसभा और बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का ऐलान किया गया। नए पदाधिकारियों में शैलेश बिष्ट को मुख्य संरक्षक, जगमोहन नौटियाल को संरक्षक, रमेश चंद्र भट्ट को मुख्य सलाहकार, देवेंद्र डोभाल, भुवन चंद्र उप्रेती और देवेंद्र सिंह रौतेला को सलाहकार बनाया गया है। संगठन मंत्री के रूप में पंकज बडोनी, प्रदेश समन्वयक के रूप में अमित भट्ट और सतीश पैन्यूली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के प्रदेश प्रवक्ता रवीन्द्र सिंह राणा और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अजय सुन्दरियाल बनाए गए हैं। इसके अलावा अध्यक्ष कुमाऊं मंडल चंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.