अलीगढ़, जून 25 -- संशोधित: इगलास विधायक के भाई की दुकान में निर्माण होने पर हंगामा इगलास विधायक के भाई की दुकान में निर्माण कराने पर हंगामा फोटो- अलीगढ़। इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी के भाई की रेलवे रोड स्थित दुकान में निर्माण कराने को लेकर हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गया। इगलास विधायक के भाई गिरीश सहयोगी की रेलवे रोड पर जूते की दुकान है। मंगलवार को दुकान में निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने निर्माण का विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि यह दुकान किराए की है, ऐसे में कोई भी निर्माण नहीं कराया जा सकता है। पहले दुकान में मरम्मत-सफाई कराने की बात कही गई, मंगलवार को लेंटर डलवा दिया गया। हंगामे की सूचना पर थाना देहलीगेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। उधर ...