हरदोई, नवम्बर 12 -- फ़ोटो़ 09-दहेलिया में गायत्री यज्ञ में कई संस्कार भी कराए गए पिहानी, संवाददाता। दहेलिया गांव में चल रहे 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। बुधवार को श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्रों के साथ आहुतियां डालते हुए सभी के मंगल की कामना की। इस दौरान विभिन्न संस्कार भी कराए गए। टोली नायक प्रणव शुक्ला ने यज्ञ की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ परमार्थ कार्य है। यज्ञ में माध्यम से वातावरण शुद्ध होता है जो स्वयं के अलावा दूसरों को भी लाभ देता है। उन्होंने संस्कार पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि जीवन मे संस्कारों का बहुत प्रभाव होता है। बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए जिससे वह बड़े होकर आदर्श जीवन व्यतीत कर सकें। मंगलवार की शाम को प्रज्ञा पुराण कथा का रसपान कराते हुए उन्होंने कहा क...