प्रयागराज, फरवरी 7 -- यूजीसी के नए नियम की बहाली के लिए प्रतिरोध सभा प्रयागराज। इलाहाबाद नागरिक समाज संस्था की ओर से यूजीसी के नए नियम की बहाली की मांग को लेकर पत्थर गिरजा, सिविल लाइंस में शनिवार को प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी के नए नियम की बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे राष्ट्रव्यापी रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम किसी सरकार की कृपा नहीं, बल्कि रोहित वेमुला, डॉ पायल तांडवी, दर्शन सोलंकी, मुथुकृष्णन, फातिमा लतीफ सहित हजारों छात्रों के संघर्ष, शहादत और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद अस्तित्व में आया है। इस अवसर पर प्रो. विक्रम, निधि, आलोक अम्बेडकर, डॉ आशीष मित्तल, नसीम अंसारी, अधिव...