हरिद्वार, जून 3 -- नगर निगम भूमि घोटाले को लेकर मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भूमि घोटाला भाजपा के किस नेता के संरक्षण में हुआ, यह जांच का विषय है। जब तक जिम्मेदार नेताओं के नाम सामने नहीं आते, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के दबाव और धरने के चलते सरकार की ओर से यह फोरी कार्रवाई की गई है। कहा कि यह कार्यवाही है सजा नहीं है। उन्होंने घोटाले में लिप्त अधिकारियों और सफेदपोश नेताओं के नाम उजागर करने की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने निगम चुनाव टालकर प्रशासक राज में घोटालों का अंब...