रांची, नवम्बर 26 -- रांची। संविधान दिवस पर बुधवार को रांची समाहरणालय में समारोह आयोजित हुआ। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के नेतृत्व में जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया और संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। उपायुक्त ने कहा कि भारतीय संविधान मात्र एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हमारी लोकतांत्रिक परंपरा, समानता, न्याय और स्वतंत्रता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने सभी कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों को अपने दैनिक कार्यों और आचरण में अपनाने का आह्वान किया। उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्द्धन का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...