मेरठ, दिसम्बर 5 -- मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मवाना खुर्द में गुरुवार को मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए शिक्षक-प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता करते हुए मूल्य-आधारित शिक्षण के विविध आयामों को समझा। प्रशिक्षण की संरचना पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप गतिविधि-आधारित एवं संवादात्मक शैली में संचालित की गई। समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के सत्रों का संचालन डायट के प्रवक्ताओं एवं मास्टर ट्रेनर्स डॉ. पूजा शर्मा, डॉ.मंजीत कौर खनूजा, डॉ.अमित सिंह, गौरव त्यागी, डॉ. धीरेंद्र सिंह, प्रतिमा यादव और नरेश कुमार एवं रेनू भड़ाना ने किया। एनजीओ की डॉ. प्रेमा आर्या और पिंकी शर्मा ने भी विषय-विशेष पर म...