बिहारशरीफ, जून 22 -- संवैधानिक अधिकार सुधार रैली के लिए प्रचार तेज सोमवार को एकंगरसराय पहुंचेगे रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा एकंगरसराय, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से 29 जून को गया के गांधी मैदान में संवैधानिक अधिकार सुधार रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। प्रखंड अध्यक्ष कुमार राज मनोरंजन सिंह के नेतृत्व में रविवार को औंगारी, मुंदीपुर, गोमहर, जगाई, अमनार खास, नवीगंज, मोहीउद्दीनपुर, तेल्हाड़ा समेत एक दर्जन गांव व नगर पंचायत में प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा प्रखंड के मोहीउद्दीनपुर, केला बिगहा, तेल्हाड़ा, औंगारी, जगाई आदि गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। प्रचार में भरत प्रसाद, मनोज कुमार, सुबोध कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.