बिहारशरीफ, जून 30 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। गयाजी गांधी मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के आह्वान पर संवैधानिक अधिकार-परिसीमन सुधार महारैली में नालंदा जिला से दो हजार कार्यकर्ता रवाना हुए। इसमें महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव सुजाता कुशवाहा के नेतृत्व में लोग गया जी पहुंचे। बिहारशरीफ से चलकर राजगीर के किला मैदान में कार्यकर्ता जमा हुए थे। श्रीमति सुजाता कुशवाहा ने पत्रकारों को बताया कि इस बार पूरे विधानसभा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का दबदबा पिछले बार की अपेक्षा ज्यादा होगा। हम सभी उपेंद्र कुशवाहा जी का हाथ मजबूत करेंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जिला महासचिव अरविंद कुमार, संजय कुमार ज्योति, महेंद्र प्रसाद कुशवाहा, विनोद कुमार, अर्जुन कुशवाहा, संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.