सासाराम, अगस्त 11 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पांच सितंबर को पटना में आयोजित संवैधानिक अधिकारी परिसीमन सुधार महारैली को लेकर सोमवार को नासरीगंज के एक निजी होटल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा रोहतास व औरंगाबाद इकाई की बैठक संपन्न हुई। जिसमें महारैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिलाध्यक्ष कपिल कुमार व संचालन औरंगाबाद जिलाध्यक्ष अशोक मेहता ने किया। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा की गई। साथ ही महारैली को सफल बनाने को लेकर अधिक से अधिक लोगों को लेजाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...