बांदा, मार्च 23 -- बांदा। संवाददाता विश्व जल दिवस के अवसर पर मानवता के पुर्नजागरण को लेकर एक सम्मेलन रामलीला मैदान अलीगंज में आयोजित किया गया। जिसमें कहा गया कि संवेदनशील समाज ही जल और गौ संरक्षण में जीवन समर्पित कर सकता है। कार्यक्रम के आयोजक राजेश राष्ट्रवादी ने कहा कि संस्कारों से ही चरित्रवान और शीलवान समाज का निर्माण किया जा सकता है। कहा कि एक संवेदनशील समाज ही गौ संरक्षण और जल संरक्षण को अपना तन मन जीवन समर्पित कर सकता है। बुंदेलखण्ड आजाद सेना के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने कहा कि जल दिवस का मतलब जल स्रोतों को पुर्नजीवित करने के लिए आगे आना है। कार्यक्रम में ईश्वर चन्द्र त्रिपाठी,जवाहर लाल,डा.लक्ष्मी त्रिपाठी,उमा सिंह,शालिनी सिंह पटेल आदि ने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.