लोहरदगा, फरवरी 21 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान- डायट चीरी, लोहरदगा में जिले के नवनियुक्त सहायक आचार्यों की समावेशी शिक्षा आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। डायट प्राचार्य सह डीएसई लोहरदगा अभिजीत कुमार के मार्गदर्शन में जेसीईआरटी की वार्षिक कार्य योजना के अनुरूप जिले के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समावेशी शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण पर इसमें विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई। रिसोर्स शिक्षक पवन कुमार, सत्येन्द्र कुमार, सतीश प्रजापति, मो तैय्यब ने समावेशी बच्चों की पहचान, दिव्यांगता के प्रकार, कक्षा-कक्ष प्रबंधन जैसे विषयों को समूह के अनुरूप सहज तरीके से प्रतिभागियों के साथ साझा किया। प्रभारी प्राचार्य अमृता सिन्हा, संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कार्यशाला की शुरूआत क...