बहराइच, सितम्बर 6 -- तेजवापुर/नवाबगंज। तेजवापुर ब्लॉक के जिहुरामाफी व नकदिलपुर में विसर्जन यात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर थिरकते हुए लोग जिहुरा माफी, नकदिलपुर, गनियापुर तेजवापुर होते हुए बेड़नापुर से सरयू तट पहुंची जहां देर शाम गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। अति संवेदनशील क्षेत्र खैरा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थानाध्यक्ष बौंडी टीएन मौर्य व बेड़नापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। जिला पंचायत सदस्य भरत लाल पांडेय, संतराम पांडेय, जगदीश जायसवाल, सच्चिदानंद सिंह, सोनू रस्तोगी, रघुनंदन पांडेय, गिरजेश मौर्या, विनय जायसवाल, मनोज जायसवाल, उमेश यादव आदि रहे। नवाबगंज के पटवा मोहल्ले में काली मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन भकला नदी के बररोहे घाट पर किया गया। भक्तों ने जय गणेश देवा, गणपति बप्पा मोरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.