मिर्जापुर, फरवरी 20 -- मिर्जापुर। आगामी होली व रमजान, बोर्ड परीक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। गुरुवार को आईजी आरपी सिंह ने पुलिस लाइन स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार में समीक्षा बैठक कर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। बैठक में एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी मौजूद रहे। आईजी ने कहाकि होली और रमजान के मद्देनजर संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखें। शांति समिति की नियमित बैठक, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करें। होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, फुट व बाइक पेट्रोलिंग तथा रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.