लोहरदगा, अगस्त 2 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड आंदोलनकारी आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की 56 वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक मोड़ पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आजसू पार्टी के नेताओं ने कहा कि कमल किशोर भगत झारखंड आंदोलनकारी के साथ-साथ एक संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ विधायक थे। आज उनके द्वारा लोहरदगा का विकास की रेखा जो खींची गई थी आज वह अपूर्ण दिख रही है। आजसू पार्टी के लिए प्रेरणा थे। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर आजसू पार्टी फिर से आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, झारखंड आंदोलनकारी डॉ देवशरण भगत, राजू महतो, अनिल भगत, अमानत अंसारी, मुन्ना अग्रवाल, पंकज मिश्रा, राजेश ठाकुर एवं पवन ठाकुर सहित कई झारखंड आंदोलनकारी नेता उपस्थित थे। झारखंड आंद...